पंचकूला में चलेगा बुलडोजर अभियान, अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त
पंचकूला में 40 दिन चलेगा बुलडोजर अभियान, 20 से ज्यादा सेक्टरों में हटेंगे अवैध कब्जे
पंचकूला, 1 जून। पंचकूला प्रशासन और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने शहर में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। 1 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस विशेष एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव के तहत पंचकूला और पिंजौर के 20 से अधिक सेक्टरों में सरकारी जमीन, रोड बर्म और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।
इस संबंध में एस्टेट ऑफिसर HSVP पंचकूला द्वारा डिप्टी कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस पंचकूला को आधिकारिक पत्र जारी कर अभियान का पूरा कार्यक्रम भेजा गया है। वहीं जिला मजिस्ट्रेट पंचकूला ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष आदेश जारी करते हुए विभिन्न अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
कई चरणों में चलेगा अभियान
HSVP की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभियान अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में 1 जून से 5 जून तक सेक्टर-8, 9, 10 और 11 में कार्रवाई होगी। इसके बाद 8 जून से 12 जून तक सेक्टर-23, 25, 26, 27, 28 और 31 में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा।
तीसरे चरण में 15 जून, 16 जून, 18 जून और 19 जून को सेक्टर-12, 12ए, 15, 16 और 17 में अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद 22 जून से 26 जून तक सेक्टर-2, 4, 6 और 7 में अभियान चलाया जाएगा।
अगले चरण में 30 जून और 3 जुलाई को सेक्टर-19, 20 और 21 में कार्रवाई होगी। अंतिम चरण में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक एमडीसी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में विशेष अभियान चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#Panchkula #HSVP #BulldozerAction #AntiEncroachmentDrive #BreakingNews #PanchkulaNews #IllegalConstruction #samacharsansarnews24