logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पनकी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय युवक का शव मिला

पनकी: थाना पनकी क्षेत्रान्तर्गत 16 वर्षीय अनुभव शुक्ला उर्फ सानू का शव बरामद हुआ। 31.05.2026 को अनुभव शुक्ला अपने घर से साइकिल लेकर कॉपी लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस और पीआरवी-112 मौके पर पहुंची। तलाश के दौरान रतनपुर नहर किनारे छठ पूजा स्थल के पास युवक के कपड़े मिले, जिन्हें परिजनों ने पहचाना।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पनकी पुलिस एवं 37वीं बटालियन की फ्लड टीम ने नहर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। 01.06.2026 को पनकी-कल्याणपुर नहर पुल के समीप युवक का शव मिला। थाना पनकी, सचेंडी और अरमापुर पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है। प्रकरण में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

0
0 views

Comment