logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

देश में मौसम विभाग ने 1 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर किसानों और मछुआरों को नदी किनारे जाने से बचने के लिए कहा गया है।

उत्तर भारत के कई जिलों में भीषण आंधी के कारण पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं। साथ ही पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोगों को मौसम अपडेट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कई राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है, जबकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

10
643 views

Comment