logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवानिवृत्त समारोह में छबड़ा से दौसा पहुंचे राम सिंह मीणा पीईईओ तेलनी ने किया हजारी लाल मीणा का सम्मान।

छबड़ा: हजारी लाल जी मीणा PEEO GSSS- बोरखेड़ा (महवा) दौसा का विदाई समारोह आयोजित हुआ कार्यक्रम की भव्य स्वागत वेला मे उनके भूतपूर्व ब्लॉक के सहयोगी रामसिंह मीणा PEEO - तेलनी ,गोपाल मीणा अ. ( सेवानिवृत्त) GSSS - भूलोन , जगदीश मीणा अध्यापक भूलोन, प्रधानाचार्य महेशपुरा (छबड़ा) एवं बापचा एवं भूलोन के ग्रामवासियों ने आकर उनका दोंसा में स्वागत किया।मीणा का 15/08/2025 को SDM महवा (दौसा) द्वारा भी उनके कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया था श्री मीणा ने GSSS भूलोन विद्यालय के PEEO पद पर दिनाँक 28/07/2016 से 08/08/2022 लगभग 6 वर्ष के कार्यकाल में अपनी कर्तव्य परायणता , ईमानदारी, और कुशल नेतृत्व के दम पर पूरे ब्लॉक में अपना और विद्यालय का मान बढ़ाया | आज हम सभी अपने ब्लॉक छबड़ा (बाराँ) की तरफ से पूर्व सेवा निवृत आरपी शंकर लाल नागर सीबीईओ ऑफिस छबड़ा नें उनके उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना देते हुए उनको शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री मीणा आगे के सामाजिक जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहे |

7
900 views

Comment