logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रघुबीर सिंह बिल्ला के प्रयासों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली 1 जून (मनप्रीत सिंह खालसा) : रघुबीर सिंह बिल्ला के प्रयासों से 6 और 7 जून 2026 को 39 नंबर, गुजरांवाला टाउन, पार्ट-2, समूह परिवार परिसर में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन सीएसबी बैंक, गुजरांवाला टाउन शाखा और फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।



शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, जनरल फिजिशियन परामर्श, दंत चिकित्सा जांच, कुल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट और बॉडी मास इंडेक्स जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। रघुबीर सिंह बिल्ला के सामाजिक सेवा के योगदान को आयोजकों ने सराहा है। सीएसबी बैंक ने क्षेत्र के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

4
47 views

Comment