logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
विकासनगर (देहरादून), 1 जून 2026: युवा कांग्रेस के बैनर तले ब्लॉक उपाध्यक्ष नसीर अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा। इसमें गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। साथ ही देश के करोड़ों किसान आज भी गोवंश पर निर्भर हैं। गोवंश न केवल खेती-बाड़ी के लिए आवश्यक है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कई लोगों की आजीविका का एकमात्र सहारा भी है।
नसीर अहमद ने कहा, “गाय हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक विरासत का अभिन्न अंग है। इसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा देकर सरकार इसे संरक्षण और संवर्धन के लिए मजबूत कदम उठाए।”
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष नसीर अहमद, नासिर फरमान, सोनू सहबान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह ज्ञापन उप जिलाधिकारी विकासनगर को सौंपा गया, जो आगे प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी।

54
5745 views

Comment