रेवाड़ी: बीएसएफ जवान दयाकिशन को राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई
रेवाड़ी: तहसील कोसली के भाकली गाँव के जाबांज बीएसएफ जवान एएसआई दयाकिशन का निधन हो गया। दयाकिशन मणिपुर में पोस्ट पर थे और उनका पंचतत्व में विलय हो गया।
सीमा सुरक्षा बल की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट देवराज के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हिमेश यादव, इंस्पेक्टर गोपाल सिंह एवं विशेष टुकड़ी ने सेकंड इन कमांडेंट की देखरेख में दयाकिशन को सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। प्रशासन की तरफ से पंचायती राज एसडीओ विकास, कोसली थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सरपंच श्याम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग समारोह में मौजूद थे।