प्रयागराज में AAP प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक संपन्न
प्रयागराज: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद Sanjay Singh की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों और कार्ययोजनाओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।