पांथावाड़ा (गुजरात): सुथार समाज ने 700 विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक किट वितरित
पांथावाड़ा (गुजरात): श्री सुथार समाज जागृति मंडल, पांथावाड़ा द्वारा 31 मई 2026 को विश्वकर्मा मंदिर में 11वें तेजस्वी तारला सम्मान समारोह एवं निःशुल्क शैक्षणिक किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सांईठ, सुणतर और आबूगोठ गोल समाज के लगभग 700 विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट वितरित की गई, जिसे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने सराहा।
कार्यक्रम में हाल ही में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं का सम्मान किया गया और कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया। समाज के प्रमुख, गणमान्य अतिथि, युवा वर्ग और अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी के लिए भोजन प्रसादी और गर्मी को देखते हुए आइसक्रीम वितरण का भी आयोजन किया गया। श्री सुथार समाज जागृति मंडल का यह प्रयास विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता और प्रेरणा प्रदान करता है।