*कैरियर मार्गदर्शन, मेधावी छात्र सम्मान एवं वार्षिक सामाजिक सम्मेलन संपन्न*
उमरिया। झारिया (महरा) समाज जन कल्याण संघ जिला उमरिया द्वारा ग्राम मझौली खुर्द स्थित अमरइयां शंकर जी मंदिर बगीचा परिसर में कैरियर मार्गदर्शन, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं वार्षिक सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, माताएं-बहनें, युवा कार्यकर्ता, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गोपाल खंडेल जी (सेवानिवृत्त एस.पी., जबलपुर)* ने शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
*1.विशिष्ट अतिथि प्रभात रंजन वर्मा जी* ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। 2 *.राज कुमार महोबिया जी* ने शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार रखे। 3.*शंकर सिंह केरमा जी* ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वहीं 4.*लाला प्रसाद झारिया जी* ने बच्चों को अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच एवं समाज सेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए युवाओं से नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं में 70% अधिक उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को उनके रुचि एवं योग्यता के अनुसार विभिन्न शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी क्षेत्रों की जानकारी प्रदान की गई।
*युवामंडल सफेद टाइगर ने किया आयोजन*
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद झारिया सियाराम झारिया उपाध्यक्ष आनंद झारिया सचिव बद्री प्रसाद झारिया संरक्षक
डॉ.विजय कुमार महरा जी रामकुमार झारिया जी अजीत झारिया जी बसंत झारिया जी अम्बिका प्रसाद झारिया जी सोमनाथ सुरेंद्र कुमार कमलेश कुमार विजय कुमार हरिशंकर सुनील झारिया महेंद्र कुमार रामशुशील रवेंद्र अमित कुमार ललित कुमार दामोदर झारिया एवं समस्त युवाओं कार्यकर्ता और दूर दराज से पधारे लगभग 900 समाज सेवी उपस्थित रहे सभी अधिकारी कर्मचारी पदाधिकारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किए है और ग्राम मझौली खुर्द के समाज बंधुओं एवं युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। ग्रामवासियों ने आयोजन स्थल, व्यवस्था, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।