इंदौर: कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागी शामिल
इंदौर: कवि कला और कलाकार कल्याण कोष इंदौर द्वारा आयोजित कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता 2026 में 50 से अधिक गायकों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अनूठी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम प्रभारी गीतकार दामोदर विरमाल ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी पिछले 30 दिनों से चल रही थी और आयोजक जितेंद्र शिवहरे के प्रयासों से यह भव्य रूप में संपन्न हुआ। प्रमुख अतिथि पं. श्री योगेंद्र महंत, विशेष अतिथि श्री विष्णु सिंह कुशवाह (पूर्व एसपीजी कमांडो), श्रीमती दीपा जैन, श्री जगदीश पचौरी, डॉ विजय सालविया, श्रीमती कांति बिल्लौरे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दूसरे दौर में 10 प्रतिभागियों में ऋद्धि तिवारी को प्रथम स्थान और गोविंदपाल सिंह रंधावा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मुकुल हिंगोले को भी पुरस्कार और सम्मानपत्र प्रदान किए गए जबकि अन्य सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व सम्मानपत्र दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह निर्णयक श्री महेश राव सर एवं सुश्री क्षमा साद गुर्जर ने किया। समिति के सदस्य एडवोकेट श्री एल एन पुरोहित, आयोजक जितेंद्र शिवहरे, राहुल मिश्रा इलाहाबादी, सुनील सिपाही, जितेंद्र राज, विनोद विनम्र, मनोहर बाबा, दिनेश शर्मा सहित कई लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एंकर माज़िदा खान एवं दामोदर विरमाल ने किया।