एकडारा कहलगांव में जन नल योजना पाइपलाइन लीकेज से समस्या
भागलपुर रोड : ग्राम पंचायत एकडारा कहलगांव के नीचे जन नल योजना की पाइप लाइन बिछाने में कई जगह लीकेज हो रही है, जिससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों को इस वजह से आने-जाने में कठिनाई हो रही है और कई बार गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।
स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि जन नल योजना के अधिकारी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। बार-बार मरम्मत के बाद भी पाइपलाइन फिर से खराब हो जाती है। कुछ पाइप नाले के बीच बिछाई गई हैं, जिससे जब पानी बंद रहता है तो नल का पानी रिसाव के कारण नाले में चला जाता है और वही पानी लोगों को पीना पड़ता है। रिपोर्टर :-अबधेश कुमार ने इस समस्या को उठाया है।