logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत चनकौली में नाला सफाई कार्य पर उठे सवाल, पानी के बहाव के बीच चल रही हाजिरी

महराजगंज। विकास खंड सिसवा की ग्राम पंचायत चनकौली में रूद्रापुर माइनर से खेखड़ा नाला तक कराए जा रहे नाला सफाई और मिट्टी खुदाई कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिस नाले में सफाई और खुदाई का कार्य कराया जा रहा है, उसमें लगातार पानी का बहाव बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पानी बहने के कारण नाले की सही ढंग से सफाई और मिट्टी खुदाई होना मुश्किल नजर आ रहा है। इसके बावजूद कार्यस्थल पर हाजिरी लगातार दर्ज की जा रही है, जिससे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जब नाले में लगातार पानी का बहाव बना हुआ है, तो ऐसे समय में कार्य कराए जाने के औचित्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग से जांच कर पारदर्शिता बनाए रखने की मांग उठ रही है।
फिलहाल चनकौली गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की निगाहें जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

13
873 views

Comment