logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर कांग्रेस द्वारा आज मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करने पर ज्ञापन दिया।

बदनावर - धार : नगर कांग्रेस द्वारा आज मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करने पर
महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार सुरेश नागर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सार्वजनिक रूप से "दो कौडी का" एवं "रद्दी" जैसे अमर्यादित और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक पर आसीन मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की भाषा का उपयोग लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादाओं तथा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के विपरीत है। श्री जीतू पटवारी प्रदेश की जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर निरंतर आवाज उठाते रहे हैं। विपक्ष का दायित्व सरकार से जनहित के मुद्दों पर प्रश्न पूछना और जनता की समस्याओं को सामने रखना है। किंतु मुख्यमंत्री द्वारा राजनीतिक जवाब देने के स्थान पर व्यक्तिगत एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करता है।

लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, परंतु राजनीतिक विरोधियों के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से प्रदेश की जनता शालीनता, संयम और मर्यादा की अपेक्षा करती है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करवाने तथा भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा के प्रयोग को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें।
इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती, विधायक प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता, संदीप महेश्वरी, निर्मल वर्मा, महेश मुकाती, देवेंद्र सिंह पंवार,अनूप जैन, प्रकाश निनामा,बद्रीलाल पाटीदार, परमानंद गुर्जर, गुड्डू चौधरी, चेतन बना, पार्षद हरीश मंगलिया, नितेश वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन का वचन पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना ने किया।

11
710 views

Comment