कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 21 जून को कोई ट्रेन नहीं चलेगी
कानपुर: 21 जून को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 घंटे तक किसी भी ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। यह कार्य रेलवे की सुरक्षा प्रणाली और आधुनिक कंप्यूटराइज्ड सिग्नल सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
11 जून से 20 जून तक प्री एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चलेंगे, जबकि 21 जून को मुख्य इंटरलॉकिंग कार्य होगा, जिसे 'नो ट्रेन डे' घोषित किया गया है। यात्रियों के लिए गोविंदपुरी स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की जाएगी और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपनी ट्रेन की स्थिति यात्रा से पहले जांचने की अपील की है।