कानपुर मेट्रो नौबस्ता सेक्शन पर यात्री सेवाएं जल्द शुरू
कानपुर : कानपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया है। कॉरिडोर-1 के कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता सेक्शन पर यात्री सेवाएं शुरू करने की तैयारियां तेजी से जारी हैं। सभी 7 आगामी स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट्स लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रवेश और निकास की प्रक्रिया और अधिक तेज, स्मार्ट और सुविधाजनक हो जाएगी।
यात्री टिकट और NCMC कार्ड के जरिए यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। कानपुर मेट्रो का यह अगला चरण शहर को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और नौबस्ता तक मेट्रो सेवा पहुंचने का इंतजार जल्द ख़त्म होने वाला है।