logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज: उ0नि0 तीरथ राम सरोज व उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह रिटायर, SP-ASP ने दिए उपहार व स्मृतिचिन्ह

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद महराजगंज से सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 तीरथ राम सरोज और उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह को भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं की प्रशंसा की और उनके सुखमय तथा समृद्ध जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम में रविवार को बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने फूल माला पहनाकर विदाई समारोह का संचालन किया। जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

47
1427 views

Comment