logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील: पंचपाल शर्मा

मोरनी पंचायत संगठन के प्रधान पंचपाल शर्मा ने क्षेत्रवासियों से 3 जून को मोरनी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखने का सुनहरा अवसर है।

पंचपाल शर्मा ने कहा कि जनता अपनी सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे ताकि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भी आह्वान किया।

#मोरनी #मुख्यमंत्री_दरबार #पंचपाल_शर्मा #नायब_सिंह_सैनी #जनसुनवाई #पंचकूला #हरियाणा #Morni #Panchkula #samacharsansarnews24

3
504 views

Comment