logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छोटी गंडक पर बनेगा विकास का सेतु: बनटोलवासिकटिया पक्का पुल निर्माण कार्य तेज

*कुशीनगर, अरुण शर्मा।**
लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग और संघर्ष के बाद बनटोलवा–सिकटिया के बीच छोटी गंडक नदी पर पक्के पुल के निर्माण का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। पुल निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो चुका है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है।

वर्षों से क्षेत्र के लोगों को छोटी गंडक नदी पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में आवागमन लगभग ठप हो जाता था, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होते थे। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयास एवं संघर्ष के बाद आखिरकार पुल निर्माण को मंजूरी मिली और अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से बनटोलवा, सिकटिया सहित आसपास के अनेक गांवों की सीधी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों और मरीजों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद इलाके के विकास को नई गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की मांग की है।

**स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पुल केवल नदी के दो किनारों को ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और समृद्धि के नए अवसरों को भी जोड़ने का कार्य करेगा

8
339 views

Comment