अलीगंज: गूलर वाली दरगाह में सरकारी हेड पंप खराब, पानी की किल्लत
अलीगंज: मसवासी क्षेत्र के पट्टी कलां स्थित गूलर वाली दरगाह परिसर में लगे सरकारी हेड पंप खराब हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरगाह में नमाज के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं दुआएं मांगने आती हैं, लेकिन खराब पड़े हेड पंप के कारण पानी की व्यवस्था बाधित हो गई है।
भीषण गर्मी के दौरान यहां पानी पीने की किल्लत बनी हुई है, जिससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या हो रही है। स्थानीय निवासियों ने सुधार की मांग की है ताकि जल आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके।