logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

35वीं नॉर्थ-ईस्ट इंडिया ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप में सोनीपत फिर से छाया

सोनीपत: 35वीं नॉर्थ-ईस्ट इंडिया ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप दिनांक: 27-29 मई 2026 को यूथ हॉस्टल, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में खेली गई और साथ ही ब्लैक बेल्ट की ग्रेडिंग हुई जिसमें शीतल ने 2nd डैन ब्लैक बेल्ट का टेस्ट पूरा किया इसी के साथ वो हरियाणा के ताइक्वांडो आईटीएफ की पहली फीमेल दूसरी डैन ब्लैक बेल्ट बनी, और स्नेहा ने पहला डैन ब्लैक बेल्ट का टेस्ट पूरा किया। साथ ही चैंपियनशिप में 4 गोल्ड, 7 सिल्वर, 27 ब्रॉन्ज के साथ हरियाणा ने 2nd रनर अप की ट्रॉफी हासिल की। ​​बॉयज टीम में शिवम 1 गोल्ड 2 ब्रॉन्ज; आरुष 1 गोल्ड 2 ब्रॉन्ज; रॉबिन 1 स्वर्ण 2 कांस्य; ईशांत 3 कांस्य; वंश 1 रजत 3 कांस्य; कार्तिक 1 कांस्य प्राप्त किए, जबकि गर्ल्स टीम में शीना 1 स्वर्ण; दुर्गा 1 रजत 2 कांस्य; शीतल 1 रजत 2 कांस्य; लक्षिता 1 रजत 2 कांस्य; शिवानी 1 रजत 2 कांस्य; वर्षा 1 रजत; संजना 1 रजत; ध्रुवी 3 कांस्य; दिव्यांशी 2 कांस्य; पूर्वी मेहरा 1 कांस्य; रूपाली 1 कांस्य; आराध्या 1 कांस्य प्राप्त किए।
द्वितीय उत्तर-पूर्व भारत आईएल-डीओ चैंपियनशिप 29 मई 2026 को यूथ हॉस्टल, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में खेली गई जिसमें हरियाणा की गर्ल्स टीम में दुर्गा ने 1 स्वर्ण 1 रजत 1 कांस्य; शीना ने 1 ब्रॉन्ज़ जीता जबकि लड़कों की टीम में वंश ने 1 ब्रॉन्ज़ जीता। कोच शीतल ने पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

5
67 views

Comment