logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEWS HEADLINES देश-दुनिया की बड़ी खबरें 01 जून 2026



🔻 ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा
ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराने का दावा किया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें किसी समझौते की कोई जल्दबाजी नहीं है।

🔻 परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला
यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र को लेकर IAEA ने गंभीर चिंता जताई और इसे "आग से खेलने जैसा" बताया।

🔻 भारतीय नौसेना को नया प्रमुख
एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भारतीय नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला। उनका फोकस युद्धक क्षमता और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना रहेगा।

🔻 भारत को मिला नया CDS
जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का कार्यभार संभाला। सैन्य आधुनिकीकरण और संयुक्त सैन्य रणनीति पर विशेष ध्यान रहेगा।

🔻 CUET UG पुनर्परीक्षा
तकनीकी खामियों से प्रभावित 3,765 अभ्यर्थियों के लिए NTA ने पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया।

🔻 ट्रंप की बेटी जैसलमेर पहुंचीं
इवांका ट्रंप अपने पति के साथ राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एयर डिफेंस सिस्टम "आकाश" भी तैनात किया गया।

🔻 बंगाल में राजनीतिक तनाव
हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

🔻 मौसम का बदला मिजाज
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश और रेतीले तूफान की चेतावनी जारी।

🔻 दिल्ली में इमारत हादसा
राजधानी दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत और कई घायल हुए। राहत एवं बचाव कार्य जारी।

🔻 यूपी में मौसम अलर्ट
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी। मौसम विभाग ने 2 जून से भीषण गर्मी लौटने की संभावना जताई है।

🔻 गाजियाबाद एनकाउंटर
छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बकरीद के दिन छात्र पर हमला किया था।

🔻 पैरा एथलीट की हत्या
अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या। मामले में साथी खिलाड़ी पर आरोप।

🔻 बरेली में बच्चा चोरी गैंग का खुलासा
डॉक्टर और नर्सों की मिलीभगत से नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का बड़ा नेटवर्क सामने आया।

🔻 बुलंदशहर में अनोखी घटना
2 लाख रुपये से भरा बैग बंदर लेकर भाग गया। पेड़ पर चढ़कर नोट इधर-उधर बिखेर दिए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

देश-दुनिया की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें।

8
187 views

Comment