कोल्हेनझरिया के सयपुरडीह पारा में वर्षों से खराब पड़ा बोरिंग, ग्रामीणों को हो रही पानी की परेशानी
जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया गांव के सयपुरडीह पारा में चर्च के पास स्थित सार्वजनिक बोरिंग पिछले 2 से 3 वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बोरिंग खराब होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि चर्च के पास स्थित खराब बोरिंग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। यदि मरम्मत संभव नहीं है, तो वहां नया बोरिंग स्थापित किया जाए ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।