साफ सफाई नियमित नही।
बाराबंकी जनपद के विकास खंड मसौली के अंतर्गत ग्राम सभा अंबौर के जवाहरपुरवा स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर के पास नाली की साफ सफाई नियमित नही की जाती है। नालियों के पास बहुत अधिक गंदगी है। सफाई कर्मी द्वारा लगभग एक माह से यहां सफाई नहीं की गई है। फोटो से साफ सफाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने सफाई की मांग की है।