logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव मे जिला सिरमौर के वार्ड नंबर 14 सराहाँ वार्ड से अजय शर्मा ने निर्दलीय होकर भी रच दिया इतिहास, 6302 मतों से दिखाई ताकत



जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 14-सराहाँ के चुनाव परिणामों ने सबको चौंका दिया। 31 मई 2026 की मतगणना में जो तस्वीर उभरी, उसमें अजय शर्मा सबसे बड़ी कहानी बनकर उभरे।

*परिणाम एक नजर में:*
- *बलदेव सिंह भंडारी (भाजपा):* 7,078 मत - विजेता
- *अजय शर्मा (आजाद):* 6,302 मत
- *सूर्यकांत सेवल कांग्रेस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के चहेते उमीदवार * 3,905 मत
- *जीत का अंतर:* मात्र 776 मत

*बलदेव सिंह भंडारी को बधाई:*
सराहाँ वार्ड की जनता ने बलदेव सिंह भंडारी पर भरोसा जताया और 7,078 मत देकर उन्हें विजयी बनाया। उनकी इस जीत पर हार्दिक बधाई - जय श्री राम।

*अजय शर्मा - बिना सिंबल के 6302 मत:*
यह चुनाव अजय शर्मा उनके परिजनों व शुभचिंतको के लिए किसी जीत से कम नहीं। बिना किसी पार्टी के, बिना मशीनरी के, सिर्फ अपने व अपने परिजनों के दम पर उन्होंने 6,302 मत हासिल किए। यह आंकड़ा साबित करता है कि सराहाँ वार्ड की जनता ने उन्हें अपना नेता मान लिया है। अजय शर्मा जी, 6,000 से ज्यादा घरों ने आप व आपके खान दान पर भरोसा किया है - यह हार नहीं, यह आपकी सबसे बड़ी जीत की शुरुआत है।

*सूर्यकांत सेवल के बारे में:*
कांग्रेस उम्मीदवार सूर्यकांत सेवल इस चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर के चहेते उम्मीदवार माने जा रहे थे। उन्हें 3,905 मत प्राप्त हुए।

8
4596 views

Comment