logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आने-जाने का रास्ता हुआ संकरा, गोविंदपुरी में पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

समाचार रिपोर्ट
दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र की गली नंबर 13 में अव्यवस्थित तरीके से खड़ी की जा रही बाइक और स्कूटियों ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संकरी गलियों में दोनों तरफ वाहन खड़े होने के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वाहन मालिक अपनी बाइक और स्कूटी इस तरह खड़ी कर देते हैं कि गली का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। इसके कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य आवश्यक वाहन के प्रवेश में भी दिक्कत होने की आशंका बनी रहती है।
निवासियों के अनुसार, बार-बार समझाने के बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक मार्ग को अपनी निजी पार्किंग समझकर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन पड़ोसियों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि गली नंबर 13 में पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

0
47 views

Comment