logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिकोहाबाद आरव हत्याकांड: पहली पटक में खुल गए थे मासूम के सिर के जोड़, मुझसे गलती हो गई, 20-21 लाख रुपये ले लो और मामला रफा-दफा कर दो : आरोपी


शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से सड़क पर आठ बार पटक कर हत्या के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं की रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में रविवार को पेशी हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विराज की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर कर ली है।

शिकोहाबाद के चर्चित आरव हत्याकांड में रविवार को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मासूम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों के द्वारा की गई इस जांच में हैवानियत की जो कड़वी सच्चाई सामने आई है, उसने डॉक्टरों को भी झकझोर कर रख दिया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की बर्बरता के कारण डेढ़ साल के आरव के सिर और छाती की सभी हड्डियां पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थीं।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने चोटों की तीव्रता के आधार पर अनुमान लगाया है कि जब आरोपी विराज ने मासूम को पहली बार हवा में उछालकर पक्की सड़क पर दे मारा, तभी आरव की खोपड़ी के सभी जोड़ खुल गए थे और वह तुरंत बेहोश हो गया था।

इसके बाद दूसरी या तीसरी पटक में ही उसकी मौत हो गई होगी। रिपोर्ट में एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बच्चे के शरीर पर बाहर से किसी भी खुली चोट या खून बहने का कोई निशान नहीं पाया गया।

आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक का एक ऑडियो पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ साझा किया है। इसमें आरोपी कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित परिवार के सामने रुपयों का प्रलोभन दे रहा था और मामले को रफा-दफा करने की मिन्नतें कर रहा था। वह कह रहा है 20-21 ले लो, मामले को रफा-दफा कर दो

3
1170 views

Comment