सीएम योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर और सहारनपुर में होंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर और सहारनपुर में होंगे। सीएम का दोपहर एक बजे बिजनौर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह शाम चार बजे के करीब सहारनपुर पहुंचेंगे।
सीएम बिजनौर के आलमपुर गांवड़ी, अफजलगढ़ और धामपुर में विकास की योजनाओं से स्थानीय लोगों को जोड़ेंगे। पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए 1645 परिवारों और 50 पूर्व सैनिकों व लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र देंगे। पीएम आवास योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को आवंटन पत्र व चेक वितरित करेंगे।
कॉमन सर्विस सेंटर और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम सहारनपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:35 बजे शाकंभरी देवी मंदिर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। शाम 4:05 बजे तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे।
4:35 बजे तक शाकंभरी क्षेत्र में ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।