logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेपाल सीमा से अवैध तरीके से वोटलाली, मक्का व अन्य सामान आने का सिलसिला जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

निचलौल/महराजगंज। मिली जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल क्षेत्र में इन दिनों नेपाल से अवैध तरीके से वोटलाली, मक्का और अन्य सामान आने का सिलसिला लगातार जारी है। सीमा से जुड़े संपर्क मार्गों के जरिए बाइक और छोटे वाहनों से सामान लाया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से यह गतिविधि जारी है और बड़ी मात्रा में सामान गांवों व बाजारों तक पहुंच रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही आवाजाही के बावजूद प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं।
अगर समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल नेपाल सीमा से वोटलाली, मक्का व अन्य सामान आने का सिलसिला लगातार जारी है, जबकि जिम्मेदार विभाग अब भी बेखबर नजर आ रहा है।

6
592 views

Comment