सिंगर रॉकी मित्तल ने मोहन लाल बड़ौली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने पर ...
सिंगर रॉकी मित्तल ने मोहन लाल बड़ौली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने पर भाजपा नेताओं पर कड़ा तंज कसा है। इस संबंध में रॉकी ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया है,जिसमें वो कहते हैं - वाह रे भाजपा वालों तुम्हारे ठाठ, मोहन बड़ौली की भी लगा दी वाट। भाजपा तेरे प्यार में कुर्सी भी गई और बदनाम भी हुए। रॉकी ने कहा कि मोहन लाल बड़ौली के साथ ऐसा हो रहा है। बड़ौली ने पार्टी के लिए खूब मेहनत की और चुनाव जितवाए, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुए तो उन पर रेप का केस थोप दिया गया। साथ में उनको भी फंसा दिया।