logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने उज्जैन में आयोजित समीक्षा बैठक में सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित अस्थायी कार्यों एवं प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उज्जैन सहित इंदौर संभाग के 9 जिलों द्वारा श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात प्रबंधन, होल्डिंग एरिया, सेटेलाइट पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कार्ययोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सिंहस्थ के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्माण एवं अधोसंरचना कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ। साथ ही स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, टेंट सिटी, संकेतक चिन्ह, घाटों पर सुविधाएँ एवं सांस्कृतिक सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

सिंहस्थ 2028 को भव्य, दिव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

#Simhastha2028 #Ujjain #MahakalNagari #Development #Infrastructure #MadhyaPradesh #PublicService #FaithAndDevelopment

34
518 views

Comment