logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बानसूर: पानी की पाइपलाइन लीक, समस्या बनी पीने के पानी की कमी

बानसूर: पहले पीने के पानी की समस्या से आमजन परेशान था, जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने पाइपलाइन जोड़कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी। हालांकि, पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज के कारण पानी पीने के योग्य नहीं बचा है।

बार-बार अधिकारियों को लीकेज की जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जलदाय विभाग ने लीकेज सुधारने के लिए लाखों रुपए का ठेका दिया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। न तो कोई जनप्रतिनिधि और न ही विधायक साहब इस ओर ध्यान दे रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

5
126 views

Comment