गोगरी में जनसुराज प्रखंड संगठन का विस्तार, आस्तिक झा अध्यक्ष बने
गोगरी/खगड़िया: जनसुराज पार्टी ने 31 मई 2026 को लक्ष्मीनगर, गोगरी में एक महत्वपूर्ण बैठक कर प्रखंड और जिला संगठन का विस्तार किया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। आस्तिक झा को प्रखंड अध्यक्ष और मनीष मदन कुमार को प्रखंड युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।प्रखंड कमिटी (गोगरी):
प्रखंड अध्यक्ष: आस्तिक झा
प्रखंड युवा अध्यक्ष: मनीष मदन कुमार
प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष: समसेर खां
प्रखंड प्रवक्ता: सोम कुमार
प्रखंड व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष: रिंकु पोद्दार
प्रखंड युवा उपाध्यक्ष: रोहित कुमार
प्रखंड सचिव: विकाश कुमार
प्रखंड महिला अध्यक्ष: मुनिता कुमारी
प्रखंड सचिव: अमर क० छोटू
प्रखंड युवा सचिव: मो० फरहीम
प्रखंड महिला महामंत्री: पुनम देवी
प्रखंड महामंत्री: फुलचंद्र कुमार यादव
महिला सचिव: राजमणि देवी
जिला कमिटी (मनोनीत पदाधिकारी):
जिला-उपाध्यक्ष: राजेश सिंह एवं मुकेश कुमार सुमन
जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष: मो० करीम बाबू खान
जिला सचिव: शिवनन्दन कुमार
जिला-व्यवसायिक उपाध्यक्ष: चन्द्रमणि चौरसिया
बैठक में भारी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेता जैसे विनय कुमार वरूण, अभिशांक कुमार सानु, बबलू कुमार, संतोष सिंह, बिट्टू चौरसिया, डॉ० धर्मेन्द्र चौरसिया, अंजनी भारती, मुन्नी देवी, जय सिन्हा और मुक्तार राइन भी मौजूद थे। आस्तिक झा और मनीष मदन ने पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताते हुए जनसुराज के संदेश और सुशासन की सोच को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुँचाने का संकल्प लिया।