logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बजरंग दल पाली का जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न मिला शारिरिक बौद्धिक एवं वैचारिक ज्ञान।

बजरंगदल पाली का जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न, मिला शारिरिक बौद्धिक एवं वैचारिक ज्ञान।

पाली बजरंग दल पाली का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का सत्र मंडिया रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि सत्र का आरम्भ भारत माता, राम दरबार, हनुमानजी जी महाराज के सामने प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, जिला अध्य्क्ष नरेंद्र माछर, बाबूलाल कुमावत, किशन सीरवी, अनिल चौहान, जगदीश सिंह अथितियों के द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया ।

जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने वर्ग की प्रस्तावना के बारे में बताया कि पाली जिला अभ्यास वर्ग में जिले के 6 प्रखंडों से 110 युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक, वैचारिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस दौरान वर्ग की व्यवस्था में 20 कार्यकर्ताओं की टोली लगी रही ।अभ्यास वर्ग के कुल 5 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, हिन्दू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों तथा सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत प्रतिदिन प्रार्थना, हनुमान चालीसा पाठ, शारीरिक अभ्यास, खेल, योग, समूह चर्चा एवं बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से विशेष अभ्यास करवाए गए।

उद्घाटन सत्र में सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता विहिप प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने अपने बौद्धिक सम्बोधन में कहा कि बजरंग दल केवल एक संगठन नहीं बल्कि हिन्दू समाज की सुरक्षा, सेवा एवं संस्कार का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, समाज जागरण एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान समय में हिन्दू समाज को संगठित रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत बना सकता है। कृति सत्र में सम्बोधित करते हए जिला सह मंत्री किशन सीरवी, ने कहा कि एक आदर्श कार्यकर्ता में त्याग, समर्पण, सेवा, साहस और संगठन के प्रति निष्ठा होना आवश्यक है। अनिल चौहान ने आगामी कार्यक्रमों एवं समाज जागरण अभियानों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव और ढाणी तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

अभ्यास सत्र में जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन व जिला जिला सह मंत्री प्रवीण सीरवी ने लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ तस्करी पर रोक एवं आंदोलन के स्वरूप विषय पर बौद्धिक उद्बोधन देते हुए कहा कि समाज में जागरूकता एवं कानूनी जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कानून के दायरे में रहकर समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया। साथ ही गौ संरक्षण, सेवा कार्य एवं सामाजिक समरसता के विषय पर बजरंग दल का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और संस्कार जागृत करना बताया ।समापन सत्र में विहिप प्रांत सह प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा ने आचार विभाग एवं संस्कार विषय पर बौद्धिक देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं का चरित्र और आचरण होता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति विश्व को सदैव मानवता, सेवा और सदाचार का संदेश देती आई है। कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में संयम, अनुशासन और श्रेष्ठ आचरण अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर द्वारा जिले भर से आये कार्यकर्ताओं, व वर्ग में तन मन से सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया गया
इस अवसर पर बजंरग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, बाबूलाल कुमावत, जगदीश सिंह, भीमराज चौधरी, गणेशाराम कुमावत, किशन सीरवी, हँसमुख गहलोत, आनन्दस्वरूप गुप्ता, केलाश जीनगर, सुरेश चौधरी, बाबुदास वैष्णव, केलाश कुमावत, श्रवण भीलवारा, दुर्गेश चौहान, महेंद्र प्रजापत, रमेश थावानी, प्रताप सिंह, रामसुख पायक, गौरव शर्मा, गोविंद मेगवाल, अशोक बंजारा, प्रमोद गॉड, सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

5
100 views

Comment