logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली के लिए ऐतिहासिक मोड़: अब हमारा पैसा, हमारे जिले के विकास में लगेगा

रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता #AIMA MEDIA ##SINGRAULI #NEWS



जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (DMF) की भारी-भरकम राशि को लेकर शासन स्तर पर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। अब DMF की पूरी राशि (जो हर साल लगभग 950 करोड़ रुपये से अधिक होती है) सीधे हमारे जिले के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी!



अब तक शुरुआती दो-तीन सालों को छोड़कर, सिंगरौली को विकास कार्यों के लिए हर साल सिर्फ 50 करोड़ रुपये ही मिल पाते थे (वह भी राज्य शासन के अनुमोदन के बाद)। बाकी की बची हुई विशाल राशि दूसरे जिलों में खर्च होती थी। लेकिन अब यह ढर्रा पूरी तरह बदल चुका है!



जनता की इस पुरानी और जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए, पिछले दिनों सिंगरौली दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के अधिकारियों, NCL और निजी कंपनियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि सिंगरौली के विकास का एक मजबूत खाका तैयार कर उसे तुरंत अमलीजामा पहनाया जाए।



अब जिला प्रशासन इस विशाल फंड के जरिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने जा रहा है। हमारा विशेष फोकस इन बुनियादी जरूरतों पर होना चाहिए आधुनिक स्कूल और बेहतर अस्पताल सुविधाएं। जल्द ही परसौना-माड़ा, परसौना-बरगवां, परसौना-तेलगवां और परसौना-निगाही-जयंत बायपास मार्गों का निर्माण कार्य शुरू होगा, साफ-सफाई, शुद्ध पानी, बिजली और प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस कदम।



शहर के व्यवस्थित और आधुनिक विकास के लिए हाउसिंग बोर्ड और विकास प्राधिकरण के साथ-साथ देश की प्रतिष्ठित संस्था SPA (स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर) भोपाल की तकनीकी मदद ली जाएगी, ताकि हर प्रोजेक्ट उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन प्लानिंग के साथ पूरा हो।



इस भारी-भरकम राशि का सही उपयोग हो और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी या बंदरबांट न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी रखना होगा। जिले का पिछड़ापन दूर करने का यह हमारे पास सबसे सुनहरा मौका है।



#Singrauli #SingrauliDevelopment #DMF #MohanYadav #MadhyaPradesh #Progress #LocalDevelopment #SingrauliNews

5
384 views

Comment