अलीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार किए
एटा, उत्तर प्रदेश: अलीगंज थाना पुलिस को एसएसपी डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे के पांच फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात क्षेत्र में दबिश देकर गैंग लीडर आसिफ और उसके चार अन्य साथियों फारुख, भूरा, अन्ना उर्फ साजिद और पिन्ना उर्फ फैजान को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी अलीगंज के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।