logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने रात्रिकालीन आरटीओ चैक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने रात्रिकालीन आरटीओ चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण

बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों एवं अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

जिले में कानून व्यवस्था एवं अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने गुरुवार देर रात पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, परिवहन अधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारियों के साथ जिले के विभिन्न आरटीओ चेक पोस्टों एवं रेत परिवहन जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

रात्रि 11 बजे से प्रातः 3 बजे तक चले इस विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा रेत परिवहन में संलग्न वाहनों की सघन जांच कराई।

इस दौरान से संबंधित अधिकारियों द्वारा वाहनों के दस्तावेज, परिवहन अनुमति एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जांगिड़ ने विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट संचालित ट्रैक्टरों एवं अन्य वाहनों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट संचालित वाहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जाए तथा चेकिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने संबंधित अधिकारियों को चेक पोस्टों पर निगरानी और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध परिवहन एवं खनन गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

64
847 views

Comment