logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बजरंग दल के जिला सह संयोजक बने रणजीत सिंह राजपुरोहित, कार्यकर्ताओं में उत्साह, क्षेत्र में खुशी की लहर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नेतृत्व ने जताय

बजरंग दल के जिला सह संयोजक बने रणजीत सिंह राजपुरोहित, कार्यकर्ताओं में उत्साह, क्षेत्र में खुशी की लहर

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नेतृत्व ने जताया भरोसा, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

सियाणा (रामसिह महेचा) विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल संगठन द्वारा रणजीत सिंह राजपुरोहित को बजरंग दल का जिला सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन के इस महत्वपूर्ण निर्णय का कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने स्वागत करते हुए इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद रणजीत सिंह राजपुरोहित को लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
नवनियुक्त जिला सह संयोजक रणजीत सिंह राजपुरोहित ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के मूल उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता तथा समाजहित के कार्यों को नई गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने तथा सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
रणजीत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है और सभी के सहयोग से संगठन को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं देने वाले सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन के कार्यों को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
नियुक्ति की खबर के बाद क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रणजीत सिंह राजपुरोहित को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777
🚩 जय श्री राम 🚩

80
2273 views

Comment