logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोरैया चौक पर दो बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल, मायागंज रेफर

धोरैया (बांका)। धोरैया चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में मथुरापुर गांव निवासी किशोर मंडल (45 वर्ष), पिता सुदीन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं खजूरी गढ़िया गांव निवासी मनोहर अंसारी (18 वर्ष), पिता रिजाद अंसारी और रहीम (18 वर्ष) को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया गया। चिकित्सकीय जांच में किशोर मंडल के दाहिने हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
वहीं मनोहर अंसारी और रहीम को केवल हल्की चोटें आई थीं। चिकित्सकीय जांच में उनकी स्थिति सामान्य पाई गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक धोरैया चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

24
5341 views

Comment