logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारिश का कहर: प्राथमिक विद्यालय सैफपुर पल्ला की दीवार गिरी, स्कूल का गेट भी टूटा

बारिश का कहर: प्राथमिक विद्यालय सैफपुर पल्ला की दीवार गिरी, स्कूल का गेट भी टूटा

मुरादाबाद। विकास क्षेत्र मूंढापांडे के ग्राम सैफपुर पल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगातार हो रही बारिश के चलते स्कूल की एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से विद्यालय का मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।

घटना के बाद विद्यालय परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई छात्र या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने विद्यालय भवन की जांच कराकर क्षतिग्रस्त दीवार और गेट की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में जर्जर भवन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

प्रशासन से विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की मांग की जा रही है।

0
0 views

Comment