शोरूम मैनेजर की हत्या की घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शोरूम मैनेजर की हत्या की घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इनसेट में शोरूम मैनेजर की फाइल फोटो।
हरियाणा के हांसी में शनिवार रात करीब 9 बजे एनएच 10 मार्केट में जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद को माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सूरज जैन (24) की अभी नई गर्लफ्रेंड बनी थी, जो कभी आरोपी के साथ भी रिलेशन में थी। इसी को लेकर सूरज जैन टारगेट पर था। हालांकि, पुलिस कई और एंगल पर भी जांच कर रही है।
सूरज को मारने से पहले शोरूम के बाहर बातचीत के लिए बुलाया गया। एक आरोपी उससे सिगरेट भी मांगता है, ताकि ऐसा लगे कि सब ठीक है और वे केवल बात करने ही आए हैं।
इसके कुछ मिनट बाद ही जो आरोपी सिगरेट लेता है वहजैन के साथ मारपीट शुरू कर देता है और चाकू घोंप देता है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चाकू लगने के बाद सूरज मौके पर ही गिर जाता है और मार्केट में मौजूद अन्य लोग उसे गंभीर हालत में हांसी के सिविल अस्पताल ले जाते हैं जहां उसकी मौत हो जाती है।