भारतीय एथलेटिक्स में एक नया इतिहास लिखा गया है। तमिलनाडु की ...
भारतीय एथलेटिक्स में एक नया इतिहास लिखा गया है। तमिलनाडु की Krishna Jayasankar ने अमेरिका में आयोजित एक प्रतियोगिता में 18.03 मीटर का शानदार थ्रो कर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई भारतीय महिला नहीं कर पाई थी।
कृष्णा इंडोर शॉट पुट में 18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बन गई हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर के लिए, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
कृष्णा खेल प्रतिभा से भरपूर परिवार से आती हैं। उनके माता-पिता Jayasankar Menon और Prasida Jayasankar भारत के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर कृष्णा आज भारत की सबसे उभरती हुई एथलेटिक्स प्रतिभाओं में गिनी जा रही हैं।
उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।भारत को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में कृष्णा जयशंकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगे को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।