logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम योगी आज माँ शाकम्भरी देवी धाम पहुंचेंगे, विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे माँ शाकम्भरी देवी धाम का दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून को सहारनपुर जनपद के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी धाम के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धाम में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे लगभग 3:35 बजे से 4:05 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे माँ शाकम्भरी देवी धाम से रवाना होकर 4:50 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 4:55 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका विमान शाम 5:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मुख्यमंत्री धाम के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

रिपोर्ट: राव शकीन
Founder & Editor-in-Chief
Rao Digital India News

7
300 views

Comment