मनीष पटेल विवाद पर बदले बघेली कलाकार अविनाश तिवारी के सुर, विंध्यवासियों से मांगी माफी
रीवा के चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में पोस्ट करने वाले बघेली कलाकार अविनाश तिवारी अब अपने बयान से पीछे हटते नजर आए है। एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में अविनाश तिवारी ने कहा कि उन्होंने वह पोस्ट सिर्फ एक कलाकार के समर्थन में की थी, लेकिन बाद में जब उन्हें मनीष पटेल के पुराने आपराधिक मामलों और जेल जाने की जानकारी मिली, तो उन्होंने पूरे विंध्यवासियों से माफी मांगी। अविनाश तिवारी ने साफ कहा कि अपराधियों के प्रति उनकी कोई दया भावना नहीं है और कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में मनीष पटेल को “घर का बेटा” बताते हुए समाज और प्रशासन से माफ करने की अपील की थी। साथ ही हथकड़ी लगाकर कार्रवाई किए जाने पर दुख जताया था। अब उनके नए बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है।
#avinashtiwari #Rewa #trending #rewanews #manishpatel #viralpost