logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद में चर्चित छात्र हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह मामला 17 वर्षीय छात्र सूर्या प्रताप चौहान की चाकू मारकर हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।
#Ghaziabad #UPPolice #BreakingNews #SuryaPratap #Encounter

8
968 views

Comment