रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल को बड़ा झटका, चौथी बार भी जमानत याचिका खारिज
रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में जेल में बंद मनीष पटेल की जमानत याचिका अब तक कुल चार बार खारिज हो चुकी है। जिला कोर्ट और हाईकोर्ट के बाद हाल ही में दो अन्य अदालतों ने भी राहत देने से इनकार कर दिया।
28 मई को न्यायिक मजिस्ट्रेट और 30 मई को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी। अब नियमों के अनुसार वह करीब 20 दिनों तक हाईकोर्ट में दोबारा अपील नहीं कर सकेगा। इस मामले के बाद विंध्य क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।
#Rewa #ManishPatel #MPNews #BreakingNews