सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में हाल ही में आई सैलाब त्रासदी के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री कल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों ने तेज़ी पकड़ ली है। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मां शाकंभरी देवी परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुरक्षा, राहत कार्यों तथा अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने सैलाब प्रभावित क्षेत्रों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शाकंभरी क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद भी जताई जा रही है।
रिपोर्ट: Rao Shokeen
Founder & Editor-in-Chief – Rao Digital India News