हजारीबाग में सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने विकास कार्य शुरू किए
हजारीबाग: सांसद श्री मनीष जायसवाल जी और बरही विधायक श्री मनोज कुमार यादव जी ने विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इसके तहत रूपीन भुइयांटोली से टांडीह होते हुए पपरो बगीचा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ किया गया।
साथ ही ग्राम रानीक में 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया और पीडब्लूडी रोड हथिया से जामुनचक तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य भी शुरू हुआ। ग्राम दादपुर में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत सह-कृषक पाठशाला का निर्माण भी किया जाएगा।