होर्मुज में तेल, LPG की बड़ी खेप दांव पर
13 जहाजों के लिए भारत ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
होर्मुज स्ट्रेट: केंद्र सरकार ने होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 13 भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक उच्च प्राथमिकता वाला रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन में एलपीजी टैंकर, कच्चे तेल के टैंकर, केमिकल टैंकर, कंटेनर जहाज, बल्क कैरियर और ड्रेजर शामिल हैं। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में भारतीय और विदेशी झंडे वाले सभी जहाजों पर सवार भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।
शिपिंग महानिदेशालय के इमरजेंसी कंट्रोल सेंटर को नाविकों और उनके परिवारों से हजारों कॉल और ईमेल प्राप्त हुए हैं, और मंत्रालय ने अब तक 3,422 से अधिक भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाने में मदद की है। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन ने बताया कि भारतीय मिशन स्थानीय प्रशासन, व्यवसायों और समुदाय संगठनों के संपर्क में रहकर संकट प्रभावित भारतीयों की सहायता कर रहा है।