नवनियुक्त डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट
उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजीव कृष्ण को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान दोनों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के इरादे से हुई।